Usha sharma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -12-Jun-2023


शीर्षक पंक्ति : बच्चों के सुनहरे कल के लिए... 

आइए अपने बच्चों केसुनहरे कल के लिए 
अपना आज न्योछावर कर दें। 
जीवन के बदलते दौर में रखकर एतबार 
दौर ए मुश्किल से हम गुजरे। 

चलना पडे़ जो हमें कांटों भरी राह,
मिलेंगी मंज़िलें हौसलों को थामें हम चलें। 
दीप्त कर विश्वास की लौ मन में 
नाकामी के अंधेरों में रोशन ए मुस्तकबिल बने। 

लहरों के डगमगाते भंवर में, 
उम्मीद की पतवार से कश्ती चलाकर बहें। 
ज्ञान विवेक से देश होगा उन्नतिशील 
कर्मपथ पर अविराम आगे बढ़ें।

रखें न ख़िलाफत ईमान में अपने, 
दिल का पाक इंसान कहलाने काबिल बने। 
दृढ़निश्चयी कर्मयोगी ही पाते सफलता, 
जो हमेशा मशाल की भांति जले।

देशहित में कर समर्पित अपनी पूरी जीवनी,
समाज में हम एक नयी प्रेरणा बनें। 
लिखेंगे एक दिन नई इबारत वो बच्चे देश की, 
जीत का खुद पर पूरा भरोसा रखें।

©उषा शर्मा ✍️ 

   15
6 Comments

Muskan khan

13-Jun-2023 04:44 PM

Well done

Reply

वानी

13-Jun-2023 03:24 PM

Nice

Reply

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply